"अनवांटेड गर्ल" - (Unwanted Girl - Short Film Script)
अपनी रचनायें भेजें: half.script.hindi@gmail.com

"अनवांटेड गर्ल" - (Unwanted Girl - Short Film Script)

Sc-01(Dream) - Location-Pankaj's Home
Effect-day
Characters- पंकज, मुन्नी

(पंकज बहुत ही गरीब रहता है। वह लुंगी व फटी हुई गंजी पहने हुआ है। पंकज घोड़ा बनकर अपने घर के बाहर अपनी बेटी मुन्नी को अपने पीठ पर बैठाकर खेला रहा है। कभी उसको गुदगुदी लगा रहा है। मुन्नी जोर जोर से हँसती है।)

मुन्नी- चल घोड़ा चल, चल चल चल। चल घोड़ा चल, चल चल चल।

पंकज- हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की।

मुन्नी- हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की।

(तभी मुन्नी पंकज को गुदगुदी लगा देती है। मुन्नी पीठ से उतर जाती है। पंकज मुन्नी को गुदगुदी लगाने लगता है। मुन्नी हँसती है। पंकज भागने लगता है, मुन्नी पकड़ने के लिए दौड़ने लगती है। तभी अचानक से मुन्नी गायब हो जाती है। पंकज बेचैन हो जाता है। मुन्नी को खोजने लगता है। मुन्नी पेड़ के पीछे छुपकर आँसू बहा रही है।)

पंकज- मुन्नी ए मुन्नी, कहवाँ बाड़ू ए मुन्नी? हमर दुलारी बेटी मुन्नी, आ जा मुन्नी, पापा के परेशान मत करs मुन्नी।

(जोर से चिल्लाता)- मुन्नीsssssss मुन्नीsssssss

(घुटने के बल बैठकर रोने लगता है)

मुन्नी हमर बेटी मुन्नी, हमार जिनगी में लौट आवs मुन्नी।

मुन्नीssssss ए मुन्नीssssssss

Cut to...

... ...

Sc-02 Location-Pankaj's bedroom.
Effect-night
Characters-पंकज, कमला (पंकज की पत्नी)

(दोनों सोए हुए हैं। पंकज नींद में बोल रहा है। अचानक पंकज उठकर बैठ जाता है।)

पंकज (नींद में)- मुन्नी ए मुन्नी। मुन्नीsssssssss (चिल्लाता है)

(अचानक उठकर बैठ जाता है। बहुत घबराया हुआ लगता है। कमला भी उठ जाती है)

कमला- का भइल? कउनो बुरा सपना देख लेनी हं का?

पंकज- पता ना सपना अच्छा रहल ह कि बुरा। पर अइसन लागत रहल ह कि हमर मुन्नी बेटी हमरा से दूर जा रहल बिया। उ बहुत ही सुंदर आ प्यारी रहे।

कमला- कउन मुन्नी कउन बेटी? हमनी के त कउनो बेटीये नइखे।

पंकज-अरे हं! कहाँ कउनो बेटी बिया।

कमला- अब रउवा सुत जाईं। लागs ता कउनो सपना देख लेनी हं।

(दोनों सो जाते हैं)

Cut to...

... ...

Sc-03 Location-Pankaj's home.
Effect-day
Characters- कमला, मुन्ना (पंकज का बेटा)

(कमला अपने बेटा मुन्ना को पढ़ने के लिए स्कूल भेज रही है। मुन्ना हाफ पैंट और टीशर्ट पहने हुआ है। गरीबी के कारण उसके पास बैग नहीं है। कपड़ा के झोला में किताब रखे हुआ है।)

कमला (मुन्ना का बाल संवारते हुए)- बेटा मन लगा के पढिहs। खूब पढ़ लिख के तोहरा बड़ आदमी बने के बा।

मुन्ना- माई सब लईका दूसर स्कूल में जाला... आ हम ई सरकारी स्कूल में काहे जानी?

कमला- बेटा हमनी गरीब हईं। प्राइवेट स्कूल में पैसा बहुत लागेला, आ ई सरकारी स्कूल ह। एमे पढ़ाई के साथ साथ खाना , किताब आ कपड़ा भी फ्री में मिलेला।

मुन्ना- माई हमरा अभी तक नया कपड़ा नइखे मिलल।

कमला- नया कपड़ा के पइसा मिलल रहे बेटा। तोहर पाप उ पइसा से हमर दवाई ले अइलन। अब तू जा... मन लगा के पढिहs।

(मुन्ना जाता है और फिर मुड़कर कमला के पास आता है।)

मुन्ना- माई एगो कटोरी दे। तू रात से कुछ नइखू खइले। स्कूल में खिचड़ी मिलेला... ओ में से तोहरा खातिर लेते आएम।

(कमला मुन्ना को गले से लगा लेती है।)

कमला- अरे हमर लाल।जुग जुग जिअ ।

(कमला की आँखें भर जाती है।)

Cut to...

... ...

    (क्रमशः )... (to be continued!)

    1. पंकज को मुन्नी के सपना बार बार क्यों आ रहा है?
    2. गरीबी में मुन्ना की पढ़ाई पूरी होगी या नहीं?

    लेखक: अमीर हमज़ा
    अपडेट: 27 जुलाई 2023, 18:56

    अपने YouTube चैनल के लिए एक Free Sample Script मंगाने हेतु यहाँ Click करें...

    Script Title & Keywords: Unwanted Girl - Short Film Script

    Credits-Section: YouthKiAawaz

    Previous Post Next Post
    Your Advertisement can come here!